बुधवार को रीवा में मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया था। जहां एक युवक की बड़ी ही बेरहमी से चाकू से गला रेतकर जानवरों की तरह उसकी हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने गला काटते हुए अपने साथी से उसका वीडियो भी बनवाया था। माना जा रहा है की दोनों के बीच पशु तस्करी को लेकर कुछ विवाद था और उसी के चलते आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में दो संदेहियों को हिरासत में लिया है जिनसे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
इस घटना के बाद हड़कंप मच गया घटना की जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया और मामले की जांच में जुट गई। यह पूरा मामला रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगांव चौकी के पिपरहा गांव का है। पिपरहा निवासी मृतक अभिषेक त्रिपाठी को उसके ही गांव का रजनीश मिश्रा अपने साथ ले गया। और गांव से ही लगे भोखरी के जंगल में बड़ी ही बेरहमी से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
आरोपियों ने वीडियो भी बनाया
गला काटते समय उसने अपने साथी से घटना का वीडियो भी बनवाया, जो सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ था। वीडियो इतना दर्दनाक था कि रूह कांप जाए, वीडियो में आरोपी बड़ी ही बेरहमी से गला रेतता नजर आ रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो संदेहियों को हिरासत में लिया है जिनसे घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है की मृतक और आरोपी के बीच पशु तस्करी को लेकर कुछ विवाद चल रहा था और उसी के चलते अभिषेक त्रिपाठी की बेरहमी से हत्या कर दी गई।






