मध्य प्रदेश में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आते ही खतरनाक साइड इफेक्ट सामने आने लगे है, सतना के रामपुर इलाके में 10वीं में फेल होने पर एक छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी करने की नाकाम कोशिश कर डाली। वक्त रहते परिजन छात्र को फंदे से उतरकर सतना जिला अस्पताल ले गए, जहां पर डाक्टरों द्वारा छात्र को ICU में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परीक्षा में नाकामयाबी पर परिक्षार्थियों का मनोबल बनाए रखने के प्रयास नाकामयाब साबित हो रहे है।
मध्य प्रदेश में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आते ही नाकामयाब छात्रों के खतरनाक कदम उठाने की घटना सामने आने लगी है। सतना के रामपुर इलाके के एक गांव में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आते ही खतरनाक साइड इफेक्ट सामने आया है, गांव के एक छात्र ने फेल होने पर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश कर डाली। वक्त रहते घर के लोगों ने गंभीर छात्र को लेकर सतना जिला अस्पताल ले आए, डाक्टर छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए ICU में भर्ती कर ईलाज कर रहे है, लेकिन छात्र की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों के होश उड़े हुए है वे हर संभव अपने बेटे को बचाने की कोशिश में जुटे है। सतना में सोशल मीडिया के जरिए बोर्ड परीक्षाओं में फेल होने वाले नाकामयाब परीक्षार्थियों को अपना मनोबल बनाए रखने का अभियान भी चलाया गया था, जो नाकामयाब साबित हो रहा है। पुलिस जिला अस्पताल पहुंचकर छात्र के परिजनों से घटनाक्रम के बारे में पूछताछ कर रही है






