रीवा में एक युवती के सुसाइड का लाइव वीडियो सामने आया है। जिसमें युवती 6 मंजिला इमारत से कूदती हुई नजर आ रही है। वीडियो को जिसने भी देखा वह हैरान रह गया। हर किसी के मन में बस यही प्रश्न है कि आखिर वह कौन सी वजह थी। जिस वजह से युवती को ऐसा खतरनाक आत्मघाती कदम उठाना पड़ा। आत्महत्या का यह वीडियो रौंदते खड़े कर देने वाला है। युवती दोपहर 1:30 बजे सीढ़ियों से जाती हुई कमरे में कैद हुई।
बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग से युवती ने छलांग लगाई है। उस बिल्डिंग में बहुत से फ्लैट किराए पर दिए गए हैं। ऐसे में आशंका यह भी जताई जा रही है कि यह भी हो सकता है कि युवती उसी बिल्डिंग में रहने वाले किसी किरायेदार या फ्लैट मालिक से मिलने के लिए पहुंची हो।
वहीं 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस युवती के शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है। जिससे पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
बताया गया कि छत पर युवती का एक बैग भी मिला है। जिसमें उसके कपड़े मिले हैं। उधर दूसरी तरफ युवती की जेब से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। जिसमें घटना से जुड़े अहम सुराग हो सकते हैं। लेकिन वाबजूद इसके पुलिस ने युवती के पहचान करने में सफलता हासिल नहीं की है। वहीं पूरे मामले में समान थाना प्रभारी विकास कपीस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान की जा रही है।






