रीवा के बघेली कलाकार यूट्यूब और बघेली फिल्म निर्माता अविनाश तिवारी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल चेक बाउंस के मामले में उनके खिलाफ न्यायालय में परिवाद दाखिल किया गया है। इसके साथ ही धमकी भरे ऑडियो के मामले में थाने में भी शिकायती आवेदन देकर शिकायत की गई है।
दरअसल पूरा मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा हुआ है। जहां 10 लाख रुपए वापस ना करने पर पीड़ित की तरफ से न्यायालय में परिवाद दाखिल किया गया है। पीड़ित की तरफ से बताया गया कि फिल्म निर्माण के लिए बघेली कलाकार ने उनसे पैसे लिए थे। लेकिन फिर समय रहते वापस नहीं लौटाए गए। कई बार फोन करने पर नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया। उधर एक दिन वॉइस मैसेज कर धमकाया गया। जहां गाली गलौच और घर गिरवाने की धमकी दी गई। पूरा मामला न्यायालय में है। उधर पूरे मामले पर अब तक बघेली कलाकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। वहीं पुलिस धमकी देने के मामले में पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।






