345 शीशी नशीले कफ सीरप के साथ, आरोपी गिरफ्तार, होंडा सिटी कार से कोरेक्स की कर रहा था तस्करी

सतना जिले की रामपुर बघेलान थाना पुलिस ने बुधवार की रात नशीले कफ सीरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 345 शीशी कोरेक्स जब्त की गई है।

एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाह ने बताया कि टीआई संदीप चतुर्वेदी को मुखबिर से सूचना मिली कि होंडा सिटी कार से एक तस्कर नशीली कफ सीरप ले कर रीवा तरफ जा रहा है। इस आधार पर बेला बायपास में नाकेबंदी कर वाहनों की सर्चिंग शुरू की गई। इसी दौरान सामने से आती हुई होंडा सिटी कार को रोका गया। कार की तलाशी में उसमें भारी मात्रा में कफ सीरप बरामद हुई। आरोपी कार चालक इस्लामुद्दीन निवासी बिछिया जिला रीवा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली है। फिलहाल आरोपी से पूंछताछ जारी है।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें