रीवा। कई मामलों में आरोपी की पीट पीट कर हत्या मामले में, आरोपी तक पहुंची पुलिस, किया गिरफ्तार

रीवा में 11 मामलों के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या के मामले में हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर इलाज के दौरान गंभीर घायल युवक की मौत हो गई थी।

चोरहटा थाना क्षेत्र की घटना

पूरा घटनाक्रम चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरैया गांव का है। जहां दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद ने इतना तूल पकड़ा की दूसरे पक्ष के लोगों ने गांव के दबंग और कई आपराधिक मामलों में आरोपी युवक विकास द्विवेदी उर्फ पिंटू परौहा को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था।

संजय गांधी अस्पताल भेजा गया था

घटना की जानकारी मिलते ही चोरहटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। खून से लथपथ युवक को संजय गांधी अस्पताल भेजा गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने हत्या का मामला किया था दर्ज

पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में हत्या का मामला दर्ज करते हुए तीन से चार संदेहियों को हिरासत में लिया था। जिनसे पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंची।

दर्जन भर मामले थे दर्ज

एडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया कि मृतक युवक विकास द्विवेदी के खिलाफ लगभग दर्जन भर मामले शहर के विभिन्न स्थानों में दर्ज हैं। झोपड़ी में आग लगाने की आशंका के आधार पर आरोपी वीरेंद्र कोरी उर्फ बबली और युवक के बीच कहां सुनी हुई और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। जिसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पूरे मामले में घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं, जिनके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें