रीवा। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने 2 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, घटना को अनजान देने के बाद भागने की फिराक में था आरोपी 

रीवा दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद सेमरिया से फरार होने की फिराक में बस स्टैंड में बैठे आरोपी युवक को मौके पर पहुंची पुलिस ने हिरासत में लिया है, सेमरिया पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक रेहान खान ने क्षेत्र की ही एक युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद उसके साथ मारपीट भी की थी, और पीड़िता को डराने धमकाने के बाद मौके से फरार हो गया था।

वही आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद दरी सेमी पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई इसके बाद तुरंत हरकत में आई पुलिस ने युवक की खोजबीन शुरू की, और आरोपी युवक के मोबाइल नंबर को सर्विलांस में डाल दिया जैसे ही पुलिस को आरोपी युवक की लोकेशन मिली तो अलग-अलग वाहनों से सेमरिया के बस स्टैंड पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दुष्कर्म की वारदात को अनजान देने वाले आरोपी युवक रेहान को हिरासत में ले लिया मामले के संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस थाने ले आई और उससे गहन पूछताछ की इस दौरान आरोपी युवक ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें