दर्दनाक सड़क हादसा, 8 की मौत 5 गम्भीर

एमपी के दमोह से बड़ी खबर है जहाँ एक दर्दनाक हादसे में 8 लोगो की मौत हो गई है जिसमे 5 महिलाएं और 3 बच्चे हैं। जबकि 5 लोग गम्भीर घायल हुए है जिन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जबलपुर रेफर किया गया है। हादसा दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के महादेव घाट पर हुआ यहां बने नदी के पुल से बुलेरो गाड़ी नीचे गिर गई।

इस गाड़ी में जबलपुर जिले के पोंडी गाँव के लोग सवार थे जो कि दमोह जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर से दर्शन करके अपने गांव वापस जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे बचाव दल ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया जिसमे 6 लोगो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। दमोह में दो बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिले के कलेक्टर सुधीर कोचर के मुताबिक हादसे की जाँच की जा रही है। वही एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के मुताबिक फिलहाल घायलों को लेकर पुलिस जबलपुर साथ गई है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें