रीवा शहर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, बिछिया पुलिस द्वारा पकड़ी गई एक बिना नंबर की बाइक जांच में चोरी की निकली ,पुलिस ने वाहन चला रहे युवक से दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका, संदेह के आधार पर पूछताछ की गई तो उसने सिमरिया क्षेत्र से बाइक चोरी करने की बात कबूल कर ली,
आरोपी की पहचान विकास तिवारी पिता अखिलेश तिवारी निवासी जठहा थाना रामनगर जिला मैहर के रूप में हुई है, उसे हिरासत में लेकर बिछिया पुलिस ने तुरंत सिमरिया पुलिस को सूचना दी और आरोपी को आगे की कार्यवाही के लिए उनके सुपुर्द कर दिया, पुलिस के अनुसार यह बाइक 6 अप्रैल को चोरी हुई थी, सिमरिया थाने में प्रकरण दर्ज है, थाना प्रभारी मनीसा उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, सिमरिया पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।






