प्रेमी की शादी के 2 दिन पहले, शादी कैंसिल कराने, एसपी कार्यालय पहुंची युवती

रीवा में प्रेमी के शादी के 2 दिन पहले एक प्रेमिका प्रेमी की शादी रुकवाने की मांग लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। मामला बुधवार शाम का है। जिसके बाद युवती को महिला थाने भेजा गया है।

पीड़िता ने बताया कि शिवम बुनकर नाम के एक युवक ने मेरी एक महिला मित्र के जरिए मुझसे दोस्ती की। पहले तो फोन पर हमारी बातें शुरू हुई। फिर धीरे-धीरे मुलाकात का दौर शुरू हो गया। युवक ने मुझसे शादी का वादा किया। मैं उसे अपना सब कुछ मान बैठी।

एचपी गैस सिलेंडर का गोदाम हुआ सील, रिहायशी इलाके में बनाया गया था गोदाम, कलेक्टर द्वारा भेजे गए नोटिस का गैस एजेंसी संचालक ने नहीं दिया जवाब, प्रशासन ने गोदाम में ताला लगाकर लगाई मोहर

उसने मुझसे कहा कि मुझे पैसे की जरूरत है। मैंने उसे अपने होने वाला पति मानकर अपने घर से कुल 3 लाख रुपए दे दिए। वह मुझे समान थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्रपति नगर बुलाता रहा। जहां एक किराए के कमरे में उसने मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया।

संदेह पर युवक अपनी मां की जान का दुश्मन, महिला अस्पताल में वेंटिलेटर पर लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग

कुछ दिनों पहले मुझे पता चला कि यह 18 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली है। मैंने उससे बात करनी चाहिए तो बात करने के लिए राजी नहीं हुआ। उसने मेरा शारीरिक और आर्थिक शोषण किया। अब ना तो वह मेरे पैसे वापस कर रहा है और ना ही मुझसे शादी करने के लिए राजी है। मैं चाहती हूं कि किसी तरह उसकी शादी रूकवाई जाए।

रीवा में नीले ड्रम का खौफ, पत्नी दे रही पति को नीले ड्रम की धमकी, एसपी कार्यालय पहुंचा पति

पूरे मामले में एसपी विवेक सिंह ने बताया कि आज एक युवती शिकायत लेकर एसपी कार्यालय आई थी। युवती ने शिकायत की है कि उसके प्रेमी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं और अब वो किसी और से शादी कर रहा है। जिस पर पुलिस ने संज्ञान लिया है। मामले में युवती के कथन लेकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें