रीवा शहर के उप्पल मोटर्स के करीब स्थित रिहायशी इलाके में संचालित पुष्कर गैस एजेंसी के गोदाम को जिला प्रशासन ने सील कर दिया, बताया गया है कि लगातार स्थानीय रह वासियों द्वारा की जा रही शिकायत के बाद किसी अनहोनी की आशंका के चलते जिला कलेक्टर ने पुष्कर गैस एजेंसी के संचालक को नोटिस देकर गैस गोदाम को रिहायशी इलाके से दूर स्थानांतरित किए जाने का आदेश जारी किया था।
लेकिन गैस एजेंसी संचालक ने गोदाम स्थानांतरित करने में हीला हवाली करते हुए कलेक्टर द्वारा भेजी गई नोटिस का जवाब भी देना मुनासिब नहीं समझा, जिसके बाद एक बार फिर जिला प्रशासन ने स्मरण पत्र भेजकर एजेंसी संचालक को समझाइए देने का प्रयास किया और जब एजेंसी संचालक के कान पर जूँ नहीं रेंगी तो जिला प्रशासन ने खाद्य अधिकारी को भेज कर गैस गोदाम में पंचनामा कार्यवाही करने के बाद, गोदाम को सील कर दिया।






