रीवा में नीले ड्रम का खौफ, पत्नी दे रही पति को नीले ड्रम की धमकी, एसपी कार्यालय पहुंचा पति

इन दिनों हर जगह मेरठ कांड की चर्चा है जिसकी चिंगारी अब रीवा तक भी पहुंच गई है। ऐसा ही एक मामला रीवा जिले से सामने आया है जहां एक पत्नी ने अपने पति को मेरठ के ड्रम कांड की तरह हत्या करने की धमकी दे डाली। जिसके बाद पीड़ित पति काफी डरा हुआ है और पुलिस में उसने मामले की शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।

पूरे देश को झकझोर देने वाले मेरठ के ड्रम कांड की आंच अब रीवा तक भी पहुंच चुकी है। ऐसा ही एक मामला रीवा में भी सामने आया है जहां एक पत्नी अपने पति को मेरठ कांड की तरह मारकर ड्रम में डालने की धमकी दे रही है। जिसके बाद से अब जिले के बसेड़ा गांव निवासी हीरालाल साकेत ने अपनी पत्नी से जान का खतरा बताते हुए अपने बच्चों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा, और मामले की शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की। हीरालाल ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी मेरठ की चर्चित घटना की तरह उसे ‘ड्रम’ की धमकी देती है। पीड़ित के अनुसार, उसकी शादी 2015 में हुई थी उसके तीन बच्चे हैं। पत्नी कई वर्षों से ससुराल पक्ष से झगड़ा करती आ रही है वह देर रात मोबाइल पर किसी से बात करती है और पूछने पर उल्टा विवाद करती है। जब वह किसी बात का विरोध करता है तो पत्नी उसे ड्रम की ओर इशारा कर धमकी देती है कि वही हाल कर दूंगी। वह बिना बताए मायके चली जाती है और अपनी मर्जी से लौट आती है। पत्नी की इन हरकतों से वह मानसिक रूप से परेशान है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर डरा हुआ है। हीरालाल ने पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है जिसके बाद पुलिस ने उसकी शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें