सोशल मीडिया में भौकाल जमाने के लिए अवैध हथियारों के साथ पुलिस की वर्दी पहन कर थाने के शासकीय वाहन में बैठना युवक को भारी पड़ गया, फेसबुक में फोटो वायरल होने के बाद सिरमौर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है।
जिसकी जानकारी मिलते ही आरोपी युवक फरार हो गया और अब पुलिस द्वारा उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है युवक ने अपनी फोटो, फेसबुक पर बनाई गई संजय गैंगस्टर नाम की आईडी से पोस्ट किए थे, जो कुछ समय के बाद वायरल हो गए, पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक का नाम संजय विश्वकर्मा है और वह सिरमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत सदहना गांव का निवासी है हालांकि युवक को सिरमौर थाने का शासकीय वाहन कैसे मिला। और किसने उसे उपलब्ध कराया इस सवाल को लेकर थाने के जिम्मेवारों ने चुप्पी साथ रखी है। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल ने बताया कि फेसबुक में संजय विश्वकर्मा के फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है। जिसकी जानकारी मिलते ही युवक फरार हो चुका है। पुलिस द्वारा आरोपी युवक की हर संभावित जगह में तलाश की जा रही है।






