स्वाद रेस्टोरेंट के बाद, अब जय डेयरी के संचालक ने एडिशनल एसपी को थमा दी, बदबूदार रसमलाई, शिकायत पर पहुंचा खाद्य विभाग, कार्रवाई के नाम पर कर दी सैंपलिंग की औपचारिकता

रीवा जिले का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग इस समय कुंभकर्णी नींद में सो रहा है जिसके चलते पूरे शहर भर में अमानक स्तर के खाद्य पदार्थ धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। पूरे शहर के हालात यह है कि पीड़ितों द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद खाद्य विभाग के अधिकारी कागजी घोड़े दौड़ा रहे हैं। मंगलवार के दिन शहर के समान तिराहे में स्थित स्वाद रेस्टोरेंट द्वारा भेजे गए कड़ाही पनीर के पार्सल में उपभोक्ता को कॉकरोच मिला था।

जिसकी शिकायत पीड़ित ने खाद्य विभाग के पोर्टल में दर्ज की थी, जिसकी शिकायत मिलने के बाद कुंभकर्णी नींद से जागी खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची, और स्थल का निरीक्षण किया, और उसके बाद रेस्टोरेंट का लाइसेंस निरस्त कर दिया।

वहीं आज यानी बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायालय के पास मौजूद जय डेयरी के संचालक ने जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को बदबूदार रसमलाई बेच दी, एडिशनल एसपी द्वारा लगाई गई फटकार के बाद मौके पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने यहां भी औपचारिकता करते हुए सिर्फ रसमलाई की सैंपलिंग कर ली, मामले के संबंध में जानकारी देते हुए खाद्य अधिकारी अमरीश दुबे ने बताया कि एडिशनल एसपी द्वारा की गई शिकायत के बाद टीम मौके पर पहुंची है। रसमलाई की सैंपलिंग की गई है। अन्य खाद्य सामग्रियों का फिजिकल निरीक्षण कर लिया गया है। बाकी सब ठीक है।

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें