रीवा। पिछले दिनों शासकीय महाविद्यालय अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास की लड़कियां अपनी समस्याओं को लेकर रीवा वार्डन के खिलाफ शिकायत लेकर, कलेक्टर से मिलने पहुंच गई थी. आज जब जांच अधिकारी जांच करने आए तो, उन्होंने सब कुछ छात्रावास में ठीक-ठाक बताया, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसे शासकीय महाविद्यालय अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास रीवा का बताया जा रहा है. जिसमें लड़कियां बाउंड्री कूद कर हॉस्टल में आती जाती नजर आ रही है. हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते, अधिकारियों ने भी इस वीडियो को लेकर जांच करने की बात कही है. जांच अधिकारी छात्रावास से पानी और साफ सफाई की समस्या बता रहे है, तो वही वार्डन पिछले दिनों कुंभ मेले के दौरान उनको बगैर बताए लड़कियों के प्रयागराज जाने की बात को लेकर उपजे विवाद को बता रही है. अधिकारियों का यह भी कहना है कि यह वीडियो दिन का है हो सकता है लड़कियां बाउंड्री कूद कर गई हो, सवाल यही है कि जब दिन को गेट खुला हुआ है, तो बाउंड्री कूदने की दिन को क्या जरूरत है।
रीवा में इन दिनों छात्रावास में लगातार समस्याएं देखने में नजर आ रही है. कभी किसी छात्रावास में, तो कभी किसी छात्रावास मे, शासकीय महाविद्यालय अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास रीवा की छात्राएं पिछले दिन रीवा के कलेक्ट्रेट पहुंची थी शिकायत लेकर, आज जब जांच अधिकारी छात्रावास पहुंचे जांच करने, तब उन्होंने लड़कियों के नाराजगी की वजह छात्रावास के बाहर साफ सफाई और पीने के पानी को बताया. जिसे उन्हेंने जल्द दूर करने की बात कही. जबकि कलेक्ट्रेट पहुंची लड़कियों का कहना था, वार्डन उनको लगातार परेशान करती हैं, उन्हें प्रताड़ित करती हैं. उन्हें डरती धमकाती है. इस बारे में जब आज वार्डन से बात की गई, तब उनका कहना था, कुछ लड़कियां पिछले दिनों बगैर उनको बताएं, और अपने परिजनों को भी बताएं बगैर प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए चली गई थी. जिसको लेकर उन्होंने उनको डांटा भी था, कुछ लड़कियां हॉस्टल के अंदर अनऑथराइज्ड तरीके से रह रही है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया में एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जो इसी छात्रावास का बताया जा रहा है, हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते, अधिकारियों से जब इस बारे में बात की गई तब उनका कहना था, हम इस मामले की भी जांच करा लेंगे, फिलहाल छात्रावास में सब कुछ ठीक-ठाक है।






