एंकर: शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत करहिया मंडी के मुख्य द्वार के बगल में संचालित कंपोजिट शराब दुकान को हटाने की मांग लेकर सैकड़ो महिलाएं मंगलवार की दोपहर शराब दुकान के बाहर धरने पर जा बैठी और दुकान हटाए जाने को लेकर मोर्चा खोल दिया इस दौरान महिलाओं ने भजन कीर्तन किया और महिला सुरक्षा का हवाला देते हुए जमकर नारेबाजी की, शराब दुकान के बाहर धरने पर बैठी महिलाओं का कहना था कि शराब दुकान के बगल से जाने वाला मार्ग उनके घर की ओर जाता है जहां शाम के समय भारी मात्रा में लोग आते हैं शराब खरीदते हैं और मुख्य मार्ग में ही बैठकर शराब का सेवन करते हैं इस दौरान सड़क मार्ग से निकलने वाली महिलाओं और बच्चियों के साथ भी नशे में चूर असामाजिक तत्व न सिर्फ अश्लील हरकतें करते हैं बल्कि सड़क को ब्लॉक कर आवागमन भी प्रभावित करते हैं महिलाओं के मुताबिक करहिया नंबर एक और सच्चा नगर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग कॉलोनी तक पहुंचाने का एकमात्र रास्ता है जहां रात के समय सामाजिक तत्व समूह बनाकर शराब का सेवन करते हैं खाली शिशियां उनके घरों में फेंकते हैं।
बताया गया है कि करहिया नंबर एक और सच्चा नगर कॉलोनी में ज्यादातर फौजियों के परिवार है जहां महिलाएं और बच्चे अकेले रहा करते हैं इससे पूर्व भी महिलाओं द्वारा शराब दुकान के विरुद्ध कई आवेदन प्रशासनिक अधिकारियों को दिए गए थे जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने शराब दुकान हटाने का आश्वासन तो दिया लेकिन आज तक शराब दुकान उसे जगह से नहीं हटाई गई पीड़ित परिवारों का कहना था कि इस बार वे किसी भी कीमत पर उनकी कालोनी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के बगल में संचालित शराब दुकान को चलने नहीं देगी अगर शीघ्र ही प्रशासन उनकी मांग पर कोई त्वरित निर्णय नहीं लेता तो सभी पीड़ित परिवार शराब दुकान हटाने को लेकर एक उग्र आंदोलन करेंगे महिलाओं द्वारा शराब दुकान के बाहर दिए जा रहे धरने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सहायक जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश्वर सिंह ठाकुर का कहना था कि पीड़ित परिवारों ने आवेदन पत्र दिया है जिसे वरिष्ठ कार्यालय को भेजा जाएगा और वरिष्ठ कार्यालय आवेदन पत्र पर जो भी निर्णय लेगा उस पीड़ित परिवारों को अवगत करा दिया जाएगा।






