रीवा। मातम में बदली ईद की खुशियां, सड़क हादसे में हुई चार की मौत, ईद की खुशियां मनाने निकले थे दोस्त

ईद की नमाज अदा करने के बाद त्यौहार की खुशियां मनाने निकले दोस्तों की टोली सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई, गुढ थाना क्षेत्र अंतर्गत चौड़ियार मोड़ के पास सोमवार की दोपहर बाइक और हाईवा के बीच हुई सीधी टक्कर में तीन युवक सहित एक किशोर की मौत हो गई, मृतक के परिजनों के मुताबिक सड़क दुर्घटना में मृत हुए किशोर सत्यम साकेत निवासी पोखरी टोला सहित मोहम्मद जुम्मन निवासी पोखरी टोला, मोहम्मद अफरीद मंसूरी निवासी पोखरी टोला और मोहम्मद शादाब निवासी किटवरिया एक बाइक में सवार होकर मोहनिया टनल घूमने गए थे।

रीवा। लोकयुक्त पुलिस और एसडीएम, पटवारी के खिलाफ हुई कार्यवाही के बाद, आमने सामने

जहां से लौटते वक्त चौड़ियार मोड़ के पास युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे हाईवा से जा टकराई, दोनों वाहनों कि टक्कर इतनी जोर की थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और पल्सर में सवार तीनों युवक सहित किशोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई,

 

सड़क दुर्घटना को देखते ही मौके पर पहुंचे राहगीरों और स्थानीय निवासियों द्वारा सड़क दुर्घटना की जानकारी गुढ़ पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेते हुए संजय गांधी अस्पताल भेजा है वहीं पुलिस ने मर्ग की कायमी कर मामले की जांच शुरू की है।

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें