सोशल मीडिया में दोस्ती, प्रेमप्रसंग खिंचवाए अंतरंग फोटो, फोटो वायरल कर युवक कर रहा ब्लैकमेल

सोशल मीडिया द्वारा हुई दोस्ती एक किशोरी और उसके परिजनों के लिए परेशानी का सबब बन गई है, इसके बाद अपनी पारिवारिक इज्जत बचाने के लिए किशोरी के परिजन थाने सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं जी का जंजाल बन चुके सोशल मीडिया का यह मामला अमहिया थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है जहां निवास करने वाले एक परिवार की किशोरी सोशल मीडिया के छत्रपति नगर निवासी करण कोल नाम के युवक से दोस्ती हो गई, इसके बाद किशोरी और युवक के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गए प्रेम संबंध के दौरान युवक ने किशोरी के साथ कुछ अंतरंग फोटो खींचे और उसे ब्लैकमेल करने लगा, इस दौरान युवा के किशोरी को धमकाते हुए एक महीने के लिए फरार भी हो गया जिसकी शिकायत किशोरी के परिजनों ने अमहिया थाने में दर्ज कराई।

शिकायत दर्ज होने के बाद युवक किशोरी को लेकर रीवा लौटा और फिर सोशल मीडिया में किशोरी के साथ खींचे गए अपने सारे अंतरंग फोटो वायरल कर दिए जिसके बाद किशोरी और उसके परिवार की बदनामी हो गई अब आरोपी युवक द्वारा किए गए इस कृत्य को लेकर किशोरी के परिजन थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें