मऊगंज: गड़रा हिंसा को लेकर बड़ी अपडेट, प्रभारी आईजी ने दिया अल्टीमेटम, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

मऊगंज में हिंसा की घटना को लेकर रीवा में आक्रोश और हंगामा जारी है। जहां शनिवार को बसपा के बैनर तले आदिवासी संगठनों ने मऊगंज मामले को लेकर आईजी साकेत पांडेय को ज्ञापन सौंपा है।

जहां बसपा के कार्यकर्ता और आदिवासी संगठन के लोग मौके पर नारेबाजी करते हुए ज्ञापन देने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों के इतर आदिवासियों को भी हिरासत में ले रखा है। बसपा जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि मऊगंज में हुई घटना की हम सब निंदा करते हैं। पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करे। चाहे वो आरोपी किसी भी वर्ग का हो। लेकिन हमारे आदिवासी समाज को दबाया जा रहा है। उनके साथ ज्यादती की जा रही है। हम चाहते हैं कि मामले में आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। लेकिन बेगुनाहों को परेशान न किया जाए। पूरे मामले में आईजी साकेत पांडेय और कमिश्नर बीएस जामोद ने आदिवासी संगठन के लोगों को आश्वासन दिया है कि आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें