रीवा के पीटीएस तिराहे के करीब स्थित नर्सिंग छात्रावास में एक ट्रेनी नर्स सरोज परते ने फांसी के फंदे में झूल कर ख़ुदकुशी कर ली, छात्रावास प्रबंधन को इस घटना की जानकारी तब हुई जब युवती का पिता उसे खोजते हुए रीवा आ पहुंचा, बताया जा रहा है कि ट्रेनी नर्स के छात्रावास में होने की जानकारी प्रबंधन को भी नहीं थी।
प्रबंधन के मुताबिक होली के त्यौहार के चलते सभी ट्रेनी नर्स छुट्टियों के चलते अपने-अपने घर चली गई थी वही इस पूरे मामले को लेकर सुसाइड करने वाली नर्स के पिता का आरोप है कि उनके द्वारा छात्रावास अधीक्षक से लगातार उनकी बेटी के संबंध में जानकारी मांगी जा रही थी लेकिन हॉस्टल की वार्डन उन्हें डरा धमका कर गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था उन्हें तो उनके बेटी की मौत की सूचना पुलिस ने फोन कर दी खुदकुशी करने वाली नर्स के पिता का आरोप है की पूरा मामला संदिग्ध है जिसकी गहन जांच होनी चाहिए।






