MP जिस ₹30000 के ईनामी हार्डकोर क्रिमिनल को पकड़ने के लिए पुलिस जंगलों की खाक छान रही थी वह महाराष्ट्र के पुणे में सुकून की जिंदगी काट रहा था बताया गया है कि 37 वर्षीय बृजेंद्र के वट निवासी ददरी पैरा सोहागी थाना क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना था इनामी बदमाश के विरुद्ध सोहागी सहित अन्य थाना क्षेत्रों में लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, हत्या, अवैध हथियार रखना सहित आम जन मानस से रंगदारी वसूलने जैसे कई अपराध दर्ज थे और एक बार जैसे ही कई थानों की पुलिस ने इनामी बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया तो वह ददरी के जंगलों से होता हुआ फरार हो गया,
इसके बाद सोहागी थाने की पुलिस लगातार इनामी बदमाश की तलाश कर रही थी, मामले के संबंध में जानकारी देते हुए रीवा जिले के पुलिस कप्तान विवेक सिंह ने बताया कि पुलिस को चकमा देने वाला यह अपराधी इतना शातिर था कि मोबाइल का भी इस्तेमाल नहीं करता था जिसके चलते पुलिस गिरफ्तार किए गए अपराधी की लोकेशन भी ट्रेस नहीं कर पा रही थी, ऐसे में अपराध की तलाश करने वाले पुलिस दल ने अपने मुखबिर तंत्र को सकरी किया और जिसका नतीजा यह निकला कि बदमाश को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया।






