MP : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक का एनकाउंटर , सर्च ऑपरेशन जारी

कान्हा नेशनल पार्क के चिमटा वन क्षेत्र में रविवार की दोपहर पुलिस और नक्सली मुठभेड़ के बाद सभी जोन पर्यटकों के लिए खोल दिए गए है इस नक्सली मुठभेड़ में 35 वर्ष का अज्ञात नक्सली पुरुष मारा गया, जिसकी शिनाख्त होना शेष है। नेशनल पार्क कान्हा के पुलिस ऑफिसर्स मेस में हुई पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बालाघाट जोन के आईजी संजय कुमार ने बताया कि अज्ञात मृतक नक्सली के शव को सुरक्षित रखा दिया गया है।

महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ पुलिस से संपर्क किया जा रहा है की शव की शिनाख्त हो जाए सेंटल नक्सली से भी इस शव की पहचान कराई जा रही है नक्सली मुठभेड़ में दो नक्सली के मदद गारो को भी हिरासत में लिया गया है जो ग्राम सोतिया और बटवार के रहने वाले है जिन से पूछ ताछ की जा रही है जिनके नाम संतोष और अशोक है पुलिस महा निरीक्षक बालाघाट संजय कुमार ने बताया की कुछ बड़ी घटनाएं इनके द्वारा अभी हाल में की गई है छत्तीसगढ़ में दवाब बनाने के बाद वह यहां आ सकते है लेकिन हम इन नक्सली के पैर यहां नही जमने देंगे पुलिस के दवाब के चलते इनके एरिया सिकुड़ गए है रायपुर सड़क मार्ग पर बोड़ला में ये खत्म हो गए है केंद्र सरकार के 2026 के नक्सली उन्मूलन की दिशा में हम बेहतर काम कर रहे है और अलर्ट मोड पर है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि घटना स्थल पर 315 बोर की बंदूक मिली है इतवार के बाद सोमवार को जब सर्चिंग की गई तो मृतक नक्सली के पास से हथियार और राशन साम्रगी मिली है।।शव नक्सली का बम्हनी बंजर हॉस्पिटल में रखवा दिया गया है। और पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन से पोस्टमार्टम के बाद कार्यवाही होगी। ऑपरेशन में हॉक फोर्स,सी आरपीएफ, एसएएफ,और जिला पुलिस बल शामिल रहा, पत्रकार वार्ता में आईजी बालाघाट ने सवाल का जवाब दिया की कान्हा नेशनल पार्क में आने वाले सैलानी को कोई खतरा नही है ये बात उन्होंने दावे से कही किंतु पार्क के अन्दर ही चिमटा वन क्षेत्र में यह घटना बड़ा सवाल छोड़ गई कि 18 से 20 नक्सली में 1 मारा गया बाकी भाग गए दो मददगार पकड़े गए, बेहतर परिणाम यह रहा की पुलिस के किसी भी जवान को पूरे ऑपरेशन में खरोच भी नही आई, उन्होंने कहा कि ऑपरेशन खत्म होने के साथ ही कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई थी वो हटा दी गई है सभी जोन के मार्ग घूमने के लिए खोल दिए गए है। संजय कुमार ने बताया की मौके पर अभी सर्चिंग अभियान जारी है इनके भागने छुपने के क्या स्थान हो सकते है उस आधार पर पार्टी और फोर्स बढ़ाई जाएगी, पुलिस की और से 80 राउंड और नक्सली की और से 125 राउंड दागे गए थे उन्होंने बताया की जिस क्षेत्र में आपरेशन हुआ वो कान्हा नेशनल पार्क के घूमने के जोन से दूर है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें