दिनदहाड़े युवक पर चली गोली, पूरे शहर में फैली सनसनी, हालत गंभीर, रीवा किया गया रेफर

सतना के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत धवारी स्टेडियम के पास कुछ बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास के लोग घायल युवक को लेकर सतना जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने आपरेशन कर तुरंत गोली निकाल दी। इसके बाद युवक को रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन गोलीकांड में घायल युवक को संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां उसका इलाज जारी है घायल के चाचा समीम खान ने बताया कि शहबाज खान बजाज फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट है। शनिवार को वह आफिस में था। देा दिन दिन से कुछ युवकों का उसके पास धमकी भरा फोन आ रहा था। शनिवार को भी फोन पहुंचा था। उन्हें धमकी भी दी थी। उस दौरान शहबाज खान आफिस में बैठा था। जैसे ही वह बाहर निकला। तभी दो युवक बुलेट से आए। एक युवक ने शहबाज पर गोली चला दी। गोली शहबाज को लगी। गोली चलाने के बाद युवक मौके से फरार हो गए। शहबाज को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां गोली निकाल दी गई। इसके बाद रीवा रेफर कर दिया गया। इलाज जारी है। सतना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कुछ युवकों के नाम सामने आए हैं। पुलिस युवकों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें