सीधी। अपनी बीवी एवं बच्चे से बेहद प्यार करने वाला व्यक्ति अमृतलाल पटेल पिता चित्रकोटि पटेल, निवासी ग्राम उकरहा, थाना कमर्जी, घर परिवार चलाने के लिए ड्राइवरी करता था। लेकिन उसे क्या पता था कि उसके पीठ पीछे उसकी ही पत्नी द्वारा कोई बड़ा खेल खेला जा रहा है। हुआ यूं कि ड्राइवर की बीवी को एक NGO समूह कर्मचारी से इश्क हो गया और वह इश्क इतना परवान चढ़ा की ना तो पति की सुध रही और ना बच्चे के ममता की। इस बात का पता जब पति को चला तब पति ने सब बातों को दरकिनार करते हुए अपने जमीर से समझौता करते हुए पत्नी के सामने बच्चे के भविष्य के लिए गिड़गिड़ाता रहा।
लेकिन फिर भी पत्नी का दिल जरा भी नही पसीजा और हरिजन थाने में पति के ही खिलाफ झूठी रिपोर्ट लिखा कर वह अपने आशिक के साथ पति और बच्चे को छोड़कर भाग गई। अब इन सब बातों को लेकर अमृतलाल पटेल द्वारा पुलिस अधीक्षक सीधी को आवेदन देकर शिकायत की गई है कि पुलिस द्वारा इस बड़ी घटना की रिपोर्ट दर्ज नही की जा रही है। तथा पहले से ही काफी परेशानी का सामना कर रहे अमृतलाल पटेल को पुलिस द्वारा और भी परेशान किया जा रहा है। अब देखने वाली बड़ी बात यह होगी कि पीड़ित द्वारा एसपी सीधी से लगाई गई गुहार पर क्या कुछ कार्यवाही होती है।






