रीवा में हत्या के चश्मदीद की हत्या, आक्रोशित परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े, लगाया जाम

रीवा के मनिकवार नंबर 2 में 58 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले में आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया।  परिजनों ने तकरीबन शाम तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया और लगातार पूरे मामले में कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर लगातार परिजनों को समझाने की कोशिश करते रहें। लेकिन मौके पर अब तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

दरअसल शनिवार को रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथगंज चौकी क्षेत्र मनिकवार नंबर दो में हत्या की सनसनी खेज वारदात का मामला सामने आया था। जहां खेत में पानी लगाने गए 58 वर्षीय वृद्ध की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। यह पूरा घटनाक्रम एक वर्ष पहले हुई हत्या से संबंधित बताया जा रहा है। जिस व्यक्ति की हत्या हुई है,वह व्यक्ति अपनी बहू की हत्या के मामले में अहम गवाह था। हीरामणि मिश्रा उम्र 58 वर्ष निवासी मनिकवार नंबर दो के भतीजे धीरेंद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे परिवार का विवाद गांव के ही कुछ दबंग लोगों से चल रहा था। जिसको लेकर 1 वर्ष पहले मृतक हीरामणि की बहू, पुत्र और परिवार के दो अन्य लोगों पर भी लाठी डंडे से हमला किया गया था। इस दौरान मृतक की बहू की मौत हो गई थी। जबकि परिवार के अन्य लोग घायल हुए थे। धीरेंद्र ने बताया कि हीरामणि पूरे घटनाक्रम के अहम गवाह थे। जो खुद ही पूरे मामले की पैरवी भी कर रहे थे। मेरे परिवार के लोगों पर लगातार कैसे वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। जिसके लिए लगातार धमकी भी दी जा रही थी। जिसकी जानकारी संबंधित थाने की पुलिस को देते हुए सुरक्षा की मांग भी पहले ही की गई थी। लेकिन पुलिस ने बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जिसके चलते गुरुवार देर रात इस तरह की वारदात हो गई। 1 वर्ष पहले हुई हत्या के मामले में कुछ आरोपी जेल जा चुके हैं तो कुछ आरोपी पहले से फरार हैं। बहरहाल थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही संदेहियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें