रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिकवार में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात खेत में पानी लगाने गए एक बुजुर्ग की गला रेत कर हत्या कर दी गई, अल सुबह लोग जब शौच क्रिया के लिए खेतों की ओर गए तो खेत में बुजुर्ग का शव देखा, और आनन -फानन में घटना की जानकारी मृतक के परिजनों सहित ग्रामीणों और पुलिस को दी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मनगवां पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करते हुए, बुजुर्ग के शव को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, बताया जा रहा है कि 62 वर्षीय बुजुर्ग हीरामणि वर्मा की बहु को 1 वर्ष पूर्व गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मौत के घाट उतार दिया गया था। जिसमें मृतक बहू की हत्या के मामले में चश्मदीद गवाह भी था,
परिजनों ने इस मामले में भी उन्हीं आरोपियों पर शंका जाहिर की जिन्होंने एक वर्ष पूर्व बुजुर्ग मृतक की बहू को जान से मारा था, परिजनों द्वारा की गई जानकारी के बाद गांव के ही कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है पुलिस का दावा है कि जल्द ही बुजुर्ग के हत्यारों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।






