रीवा।शादी करने पहुंचे प्रेमी युगल को न्यायालय में वकीलों ने घेरा,जांबाज TI ने बचाई युवक युवती की जान

रीवा जिला न्यायालय में आज हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई, दरअसल आज जिला न्यायालय दो अलग अलग जाति के युवक और युवती कोर्ट मैरिज करने के लिए न्यायालय जा पहुंचे, जिसकी जानकारी होने के बाद अधिवक्ताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया, और देखते ही देखते युवक और युवती के साथ मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई।

अधिवक्ताओं का एक पक्ष जहां युवक और युवती को बचाने में लगा हुआ था तो वहीं दूसरा पक्ष उन्हें मारने पर उतारू था घटना की जानकारी होते ही नगर पुलिस अधीक्षक ऋतु उपाध्याय ने तत्काल थाना प्रभारी से संपर्क कर युवक और युवती को बचाने के लिए पुलिस बल भेजा लेकिन पुलिस को भी न्यायालय के अंदर जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी, सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने भरसक प्रयास करते हुए पहले शादी करने आई युवती को सुरक्षित निकाला इसके बाद युवक को स्कूटी में लेकर थाने की ओर भाग खड़े हुए, बताया जा रहा है कि युवक मुस्लिम धर्म का है। जबकि युवती हिंदू बताई जा रही है। फिलहाल दोनों को सिविल लाइन थाना पुलिस सुरक्षित थाने लाई है। जहां पुलिस अब उनसे बातचीत करने के साथ ही दोनों के परिजनों से भी संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें