ग्वालियर। सरेराह बच्चे को मां से छीनकर बदमाशों ने किया अपहरण, मां की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर दिया वारदात को अंजाम

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक 6 वर्षीय मासूम के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना ग्वालियर के मुरार थाना अंतर्गत सीपी कॉलोनी की है। बताया गया है कि यहां रहने वाले राहुल गुप्ता पेशे से गुड़ व शक्कर के थोक कारोबारी हैं और मुरार स्थित सदर बाजार से कारोबार करते हैं। गुरुवार सुबह जब उनकी पत्नी 6 वर्षीय शिवाय गुप्ता को स्कूल जाने के लिए बस पर छोड़ने के लिए घर से निकली तभी बाईक सवार दो बदमाशों में से एक बदमाश उनके पास आया। और महिला की आंखों में मिर्ची का पाउडर झोंका और शिवाय को छीनकर ले गया। इस दौरान कुछ ही दूरी पर बदमाश का दूसरा साथी बाईक स्टार्ट करके खड़ा था। इसके बाद बाईक सवार दोनों बदमाश बच्चे को लेकर मौके से भाग निकले। इससे पहले राहुल की पत्नी ने बच्चे को बदमाशों के चंगुल से बचाने की कोशिश भी की, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी और लड़खड़ा कर जमीन पर गिर गईं। इसके बाद उन्होंने मौके पर चीख पुकार की तो पति व आस पड़ोस में रहने वाले लोग आ गए। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना राहुल ने एसपी धर्मवीर सिंह और थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर आईजी अरविंद सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी और एसपी धर्मवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इससे पहले शहर की नाकाबंदी करा दी गई। सदर बाजार के थोक व्यापारी के बेटे के अपहरण की सूचना मिलते ही साथी व्यापारियों का मौके पर जुटना शुरू हो गया। शहर में बढ़ते अपराध पर व्यापारियों ने चिंता जताई है और थोक कारोबारी के 6 साल के बेटे को दिनदहाड़े अगुवा किए जाने के विरोध में बाजार बंद करने का ऐलान कर दिया है। इतना ही नहीं चेतावनी दी है कि अगर जल्दी ही बच्चे को सकुशल सुपुर्द नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। वहीं पीड़ित परिवार से घटनाक्रम के बारे में जानकारी लेने के बाद आईजी ग्वालियर अरविंद सक्सेना ने अपहरणकर्ताओं के बारे में जानकारी देने वाले को तीस हजार का इनाम दिए जाने की घोषणा की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें