बड़ी खबर रीवा से है जहां कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र शर्मा के निजी कंपनी के ठिकानों पर सीजीएसटी जबलपुर की टीम द्वारा अचानक रेड कार्यवाही की गई है। यह कार्यवाही गुरुवार की शाम से शुरू हुई जो देर रात तक जारी रही इस दौरान कार्यालय को बंद कर अंदरद स्तावेजों का परीक्षण किया गया। बताया जा रहा है कि रीवा पहुंची जबलपुर सेंटर जीएसटी टीम ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के शिल्पी इंफ्रा डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में यह कार्यवाही की है।
मिली जानकारी के अनुसार सीजीएसटी टीम पहले कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के पुराने कार्यालय पीके स्कूल के सामने पहुंची और उसके बाद शिल्पी प्लाजा पहुंची जहां कार्यालय में प्रवेश करने के साथ ही अपना परिचय देने के बाद कार्यालय में पूरी तरह से आवागमन बंद कर दिया और मुख्य द्वार के शटर को गिराकर अंदर जांच पड़ताल शुरू कर दी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की निजी कंपनी पर सेंटर जीएस द्वारा की गई इस कार्यवाही से जहां चर्चाएं गर्म हो गई हैं। वहीं कई अन्य बड़े कारोबारी भी सकते में आ गए हैं बताया जा रहा है कि यह कार्यवाही देर रात तक चली इस कार्यवाही के संबंध में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नही दी गई थी।






