रीवा। एक युवक का अपहरण कर मारपीट की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर तेरा अपराधी को शहर की अमहिया थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया गया है युवक शातिर अपराधी है और शहर के विभिन्न स्थानों में उसके विरुद्ध दर्जनों मामले दर्ज हैं मामले के संबंध में जानकारी देते हुए अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि अपहरण के मामले में फरार चल रहे, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ठेले वाले का अपहरण किया था, और उसके साथ जमकर मारपीट की थी।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया था जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी। सोमवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पुराने बस स्टैंड से भागने की फिराक में है जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम द्वारा शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक शातिर बदमाश के विरुद्ध दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं।






