सेमरिया तहसील के खड्डा गाँव के एक पीड़ित परिवार की कहानी बेहद दर्दनाक है, जो 2017 से न्याय के लिए तहसील और कलेक्ट्रेट के चक्कर काट रहा है, लेकिन आज तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ितों का आरोप है कि गांव के दबंगों ने उनके घर पर कब्जा कर लिया है और लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। परिवार डर और असुरक्षा में जीने को मजबूर है, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। पीड़ितों का कहना है कि अधिकारी सिर्फ कागज दिखाकर उन्हें टाल रहे हैं और कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि पीड़ित अब आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। प्रशासनिक उपेक्षा और दबंगों के अत्याचार से पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी बात सामने रख रहा है। आइए सुनते हैं उनकी आपबीती।
|
|






