रीवा। बीमार पति के पास प्रेमिका को देख, पत्नी आगबबूला, पति पत्नी और प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा

रीवा जिले के संजय गांधी अस्पताल में पति पत्नी और वो का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। दरअसल बीमार पति के पास प्रेमिका को देख पत्नी आग बबूला हो उठी और अस्पताल में ही जमकर हंगामा कर दिया, संजय गांधी अस्पताल में प्रेमी प्रेमिका और पत्नी को लेकर उस वक्त हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई, जब पति की तलाश करते हुए पत्नी अपने बच्चों के साथ अस्पताल जा पहुंची, जहां अस्पताल में बीमार पति के साथ प्रेमिका को देख पत्नी आग बबूला हो गई, और उसने अस्पताल में ही जमकर हंगामा कर दिया, इस दौरान प्रेमिका के मोबाइल से उसके पति और प्रेमिका के बीच रासलीला के जो वीडियो सामने आए उसके बाद पत्नी काबू में नही रही,

वहीं हंगामे की स्थिति को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने दोनों ही पक्ष को अस्पताल चौकी भेज दिया, इधर मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची अमहिया पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाइश दी जा रही है। वहीं पत्नी ने बताया की लक्ष्मी नारायण शर्मा उसका पति है जो पेशे से ट्रक ड्राइवर है, और दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पति के मोबाइल में कुछ तस्वीरें मिली थी इसके बाद जो वीडियो सामने आया तब पत्नी अपने आप पर काबू नहीं रख पाई, और अस्पताल में ही मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई। इस दौरान मौके पर पहुंची अमहिया थाने की पुलिस द्वारा दोनों के बीच निर्मित विवाद को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें