रीवा। सो रहे कुत्ते को कुचल गई, पुलिस की डायल 100, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, विडियो वायरल

रीवा में एक बेजुबान जानवर श्वान पर 100 डायल वाहन द्वारा गाड़ी चढ़ाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस की गाड़ी वहां रुकी भी नहीं और चली गई। लेकिन वहां मौजूद दूसरे कुत्तों को इसका दर्द दिखा और वो अचेत पड़े कुत्ते के पास पहुंच गए। 100 डायल वाहन द्वारा श्वान पर गाड़ी चढ़ाने की घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अब मामले को संज्ञान में लिया है और जांच की बात कही है।

यह पूरी घटना रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दूध मंडी के पास मंगलवार, बुधवार की दरमियानी रात 3:45 मिनट की है। जहां सड़क पर सो रहे एक कुत्ते के ऊपर 100 डायल के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए, उसके ऊपर वाहन चढ़ा दिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा। घटना के बाद वाहन से उतरकर किसी ने भी उसे देखने का प्रयास नहीं किया की वो जिंदा है या मर गया। घटना के बाद वाहन चालक वहां से वाहन लेकर चला गया, लेकिन इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया। भले ही वो बेजुबान जानवर क्यों न हो लेकिन मानवता को देखते हुए उसे बचाने का प्रयास तो किया जा सकता था। लेकिन उस बेजुबान को मरा समझकर उसे वहीं छोड़कर पुलिसकर्मी वहां से निकल गए। हालांकि इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। और जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें