रीवा में पुलिस का एक्शन, बुलेट मोडिफाइड साइलेंशरों पर चला बुलडोजर

रीवा। एक बार फिर शहर की यातायात पुलिस ने शहरवासियों को ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मोडिफाइड साइलेंसर की तड़तड़ाहट से निजात दिलाने के लिए कार्रवाई के दौरान निकाले गए साइलेंसरों को बुलडोजर से कुचलवा दिया, रविवार की सुबह यातायात थाने के सामने जय स्तंभ चौक के मुख्य मार्ग पर दो कतारों में रखे गए सैकड़ो साइलेंसरों पर चले बुलडोजर ने यातायात पुलिस द्वारा दी गई चेतावनी को साफ बयां किया है।

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए यातायात थाना प्रभारी अनिमा शर्मा ने बताया कि यातायात विभाग द्वारा समय-समय पर की जा रही वाहन चेकिंग के दौरान दो सैकड़ा से भी अधिक मोडिफाइड साइलेंसरों को बुलेट से निकलवा कर वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है। और आज निकाले गए मॉडिफाइड साइलेंसरों का यातायात विभाग द्वारा विनष्टीकरण कराया जा रहा है। रीवा की यातायात पुलिस ने बुलेट राइडरों से यह अपील की है कि वह अपनी बाइक में किसी भी प्रकार की मॉडिफाइड वस्तुओं का प्रयोग ना करें, ऐसा करते पाए जाने पर रीवा की यातायात पुलिस मोटर व्हीकल एक्ट में दिए गए प्रावधानों के तहत वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें