रीवा। गैस सिलेंडर में भड़की आग से नगदी सहित गृहस्थी जलकर हुई खाक

 

 

 

रीवा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 5 में जानकी मंडप के सामने एक निजी मकान में गैस लीक होने से सिलेंडर में भीषण आग लग गई। जिस वक्त आग लगी थी उस वक्त आधा दर्जन से लोग कमरे के अंदर मौजूद थे, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया, वही देखते-देखते स्थानीय लोग व वार्ड पार्षद मौके पर पहुंच गए। हालांकि जो आधा दर्जन लोग घर के अंदर मौजूद थे वह जलने से बच गए। बताया जा रहा है कि बहुरीबांध निवासी मीनू द्विवेदी पति उमेश द्विवेदी सच्चिदानंद तिवारी मकान मालिक के घर पर लगभग 2 साल से किराए से रह रही थी। वहीं सुबह 10:30 बजे लगभग सिलेंडर लीक होने से अचानक आग लगी। आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई थी। आग लगने के बाद लाखों का नुकसान हुआ है। वही इस घटना पर किचन के अंदर कई सामान जलकर राख हो गया है। वहीं घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई है। अब मौके पर पुलिस को प्रशासन उपस्थित है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें