रीवा। लक्ष्मणबाग संस्थान में भागवत कथा 5 जनवरी से 12 जनवरी को होगा गोदा रंगनाथ भगवान का विवाहोत्सव

विंध्य क्षेत्र का चारों धाम कहे जाने वाले लक्ष्मण बाग संस्थान में इस समय एक महीना चलने वाला धनुर्मास गोदम्बा उत्सव प्रारंभ है। इसी उपलक्ष्य में 5 जनवरी से 11 जनवरी तक श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन किया गया है। जिसमें कथा व्यास आचार्य कृष्णकांत जी महाराज होंगे कलश यात्रा 5 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे चतुर्भुजी हनुमान मंदिर लक्ष्मण बाग फाटक से प्रारंभ होगी कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा कथा का समापन 11 जनवरी को किया जाएगा, एवं 12 जनवरी को रंगनाथ भगवान की बारात महामृत्युंजय मंदिर परिसर किला से 11:00 बजे प्रारंभ होकर गाजे बाजे के साथ लक्ष्मण बाग संस्थान पहुंचेगी, जहां वृहद भंडारे के साथ धूमधाम से गोदा रंगनाथ भगवान का विवाहोत्सव मनाया जाएगा, आयोजक मंडल ने ज्यादा से ज्यादा भक्तों से कलश यात्रा में सम्मिलित होने एवं कथा श्रवण करने की अपील की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें