नए साल 2025 में सतना पुलिस को एक बड़ी सफलता हांथ लगी है, और पुलिस ने शराब से भरा कंटेनर पकड़ा है। नए साल के दिन जगह जगह पुलिस की चेकिंग लगी हुई थी। और पुलिस आने जाने वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान देर रात पुलिस ने एक कंटेनर को पकड़ लिया, जिसमें भारी मात्रा में शराब की पेटियां रखी हुई थी। पुलिस ने शराब से भरा कंटेनर को जप्त कर परमिट उल्लंघन के तहत कार्यवाही करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है।
बताया जा रहा है कि शराब से भरा कंटेनर उत्तरप्रदेश के रामपुर से हैदराबाद जा रहा था। मगर ड्राइवर ने रुट बदलकर सतना आ पहुँचा, और सतना पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। पुलिस ने जब कंटेनर का गेट खुलवाया तो देखा की उसमें भारी मात्रा में शराब की पेटिया रखी हुई थी। पुलिस ने उन सभी शराब की पेटियों की गिनती की तो कुल 875 शराब की पेटियां मिली जिसमें सात अलग-अलग कंपनीयों की शराब थी। जिसकी कीमत 2 करोड़ 20 लाख बताई जा रही है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने रूट परमिट का उल्लंघन कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार्यवाही शुरू कर दी है।






