रीवा। रेलवे ओवरब्रिज लूटकांड का खुलासा करने पर व्यापारियों ने किया सीएसपी रितु उपाध्याय का सम्मान

हाल ही में रीवा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना में आरोपियों को पकड़कर मामले का खुलासा करने के मामले में अहम भूमिका निभाने वाली नगर पुलिस अधीक्षक रितु उपाध्याय का व्यापारियों द्वारा सम्मान किया गया और उनकी जमकर तारीफ की। क्योंकि उनके मार्गदर्शन में बहुत ही कम समय में पुलिस आरोपियों तक पहुंची और इस मामले का खुलासा हो सका।

आपको बता दें रेलवे फ्लाईओवर में एक युवक के साथ हुई तीन लाख दस हज़ार की लूट के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। एयरटेल में काम करने वाले युवक के साथ हुई 3 लाख दस हजार रुपए की लूट की साजिश उसके सहयोगी कर्मचारी ने हीं रची थी सहयोगी कर्मचारी ने कलेक्शन करने वाले युवक की पहले रैकी की और पल-पल की अपडेट अपने साथियों को देता रहा तभी घात लगाकर बैठे चार आरोपियों ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे फ्लाईओवर मैं लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। इस मामले में नगर पुलिस अधीक्षक रितु उपाध्याय ने अहम भूमिका निभाई उनके मार्गदर्शन में बहुत ही कम समय में पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी और मामले का खुलासा हो सका। इस मामले में उनके द्वारा किए काम की व्यापारियों ने काफी तारीफ की और उनका सम्मान भी किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें