रीवा: शादी का झांसा देकर 7 वर्षों तक युवक ने किया दु#ष्क#र्म, हैरान करने वाला पूरा मामला

खबर रीवा जिले से है जहां एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। पूरा मामला रीवा के जवा थाना क्षेत्र का है जहां बाबा की करौली निवासी विकास मिश्रा नामक युवक पर यह आरोप लगा है की उसने दूसरे गांव की युवती जो अपने बहन के घर आती जाती थी उससे मेल जोल बढ़ाया, और शादी का झांसा देकर लगातार 7 वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा, युवती ने बताया की करीब 3 माह पहले युवक अपने जन्म दिन के अवसर पर उसे इंदौर ले गया, जहां एक कमरे में उसके मांग पर सिंदूर भर दिया और दोनों पति पत्नी की तरह रहने लगे। फिर युवती ने जब कोर्ट मैरिज का दबाव बनाया तो वह उसे रीवा लेकर आ गया और पुराने बस स्टैंड में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान वह गर्भवती भी हुई लेकिन दवा खिलाकर बच्चा गिरवा दिया गया वहीं अब पीड़िता चाहती है की जिसने सिंदूर उसकी मांग में भरा है। उसी से उसका विवाह हो इस पूरे मामले की शिकायत पीड़िता ने महिला थाने में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें