देश और प्रदेश भर में साइबर फ्रॉड करने वाले बदमाश रोज नई नई तरकीब अपना रहे हैं। साइबर फ्रॉड का एक ऐसा ही मामला रीवा शहर से सामने आया है जहां नेहरू नगर में रहने वाले व्यापारी नितिन वर्मा को पहले ऑनलाइन वर्क के नाम पर ठगा गया, और इसके बाद वीडियो काल पर 6 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर लाखों रुपए खाते में जमा करवा लिए। बदमाशों ने दो बार में व्यापारी से दस लाख तिहत्तर हजार रुपए की ठगी की, वीडियो कॉल करने वाले ने कहा कि आप किसी से बात नही कर सकते और एक स्थान पर बैठे रहें और नितिन वर्मा सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक 6 घंटे डिजिटल अरेस्ट रहे इसके बाद उन्होंने सेफ कस्टडी में भेजे रुपए वापस मांगे तो फोन कट गया पीड़ित ने दूसरे दिन परिजनों को घटना की जानकारी दी, तब ठगी का पता चला पीड़ित की शिकायत पर समान थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और मामले की जांच में जुट गई है।
पूरी खबर के लिए लिंक पर क्लिक करें 👇👇






