कटनी। कथित प्रेम संबंध के बीच चली गो#ली, युवती के पिता को लगी गो#ली, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

कटनी इमलाज गांव में आज गुरुवार 14 नवंबर की सुबह एक युवक ने एक प्रौढ़ को गोली मार दी गई। गोलीकांड में 40 वर्षीय रघुवीर सोनी पिता राजाराम सोनी के पैर में गोली लगी है। सूत्र बताते हैं कि गोलीकांड प्रेम संबंधों के कारण हुआ है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इमलाज निवासी शिवम मिश्रा नामक युवक रघुवीर सोनी की पुत्री के प्यार में पागल है। सुबह रघुवीर सोनी ने जब इसी बात को लेकर शिवम मिश्रा को समझाने और हिदायत देने का प्रयास किया तो इसी बीच दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। आवेश में आकर शिवम मिश्रा नामक युवक ने अपनी प्रेमिका के पिता रघुवीर सोनी के ऊपर गोली चला दी, बताया जा रहा है कि रघुवीर के पैर में गोली लगी है, वहीं घटना के बाद गोली चलाने वाला युवक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया है और अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें