रीवा। गुंडा टैक्स न देने पर, सरपंच को मिल रही, हत्या कराने की धमकी

रीवा। मध्यप्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाने भले ही लाख प्रयास कर रही हो, लेकिन बदमाशों की टोली माहौल बिगाड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही, और स्थिति गंभीर बनती जा रही है। रीवा जिले के सिरमौर जनपद अंतर्गत सगरा थाना क्षेत्र के सथिनी ग्राम पंचायत के सरपंच शनि द्विवेदी ने वसूली बाजों से परेशान होकर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह से मुलाकात कर शपथ-पत्र के साथ अपना शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया की हरिजनों की शासकीय भूमि पर कब्जा करने वाले भू-माफिया बजरंग पाठक एवं ध्रुव तिवारी जो अवैध नशे का कारोबारी है। अपने गैंग के दर्जन भर बदमाश राहुल मिश्रा,अतुल तिवारी,ज्योतिष द्विवेदी,प्रयास पाठक व अन्य युवकों से गांव क्षेत्र में कट्टा पिस्तौल का भय दिखाकर गुंडा टैक्स की बसूली करवा रहे हैं। बीते काफी समय से सरपंच शनि द्विवेदी से भी शराब पीने के लिए 2-4 सौ रूपए मांगा करते थे, जो सरपंच के द्वारा दे दिया जाता था। किन्तु बीते माह से बदमाशों की गैंग द्वारा 10 हजार रूपए महीने गुंडा टैक्स मांगा जा रहा था, जिस पर सरपंच ने साफ मना कर दिया, तब से गैंग द्वारा सरपंच को रास्ते में रोककर पैसे पहुंचाने की बात‌ कहीं जा रही है। और पैसे न देने पर हत्या कराने की खुलेआम धमकी दी जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें