रीवा। तेज आवाज में साउंड बजाने से रोका, तो नशे में धुत युवकों ने सज्जन व्यक्ति के घर पर कर दिया हमला

खबर रीवा जिले से है जहां तेज आवाज में साउंड बजाने से रोकना एक सज्जन को मंहगा पड़ गया, बेखौफ युवकों ने पीड़ित के घर में ताबड़ तोड़ हमला कर दिया और बाउंड्री से कूदकर घर में घुसने की कोशिश की,

जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा थाने में दर्ज कराई गई है पूरे मामले की जानकारी देते हुए समान थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाब नगर निवासी संजीव सिंह ने बताया कि उनके घर के सामने रहने वाले रंजन शर्मा, उत्कर्ष शर्मा व उदय शर्मा द्वारा अक्सर शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया जाता है। और तेज आवाज में साउंड बजाया जाता है, और मना करने पर यह जान लेने पर उतारू हो जाते हैं बीते दिनों जब तेज आवाज में गाना बजाने से मना किया गया तो नशे में धुत युवकों ने संजीव सिंह के घर में ईट पत्थरों से हमला करते हुए, बाउंड्री कूदकर घर में घुसने का प्रयास किया, मां बहन कि गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्यवाही की बात कही है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें