रीवा जिले में दिवाली की रात हुए गोलीकांड की सच्चाई अब सामने आ गई है, बिछिया थाने के जवाहरनगर में दीपावली की रात अनुल सिंह पर गोली चली थी। जिस पर उन्होंने हैरियर वाहन से आए तीन लोगों पर पिस्टल से फायर करने का आरोप लगाया था। गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई थी, वहीं युवक की शिकायत पर पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो प्रारंभिक जांच में कई संदिग्ध तथ्य सामने आए, पुलिस ने तीन संदेहीयों को हिरासत में लिया, और घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो आरोपियों की मौजूदगी कहीं नहीं मिली, यहां तक कि साइबर से लोकेशन ट्रेस करने पर भी उनकी कोई मूवमेंट का पता नही चला घटना के समय सभी आरोपी अलग-अलग स्थान में थे। पुलिस ने जांच में पाया कि युवक ने जमीनी विवाद को लेकर तीनों लोगों को फंसाने के उद्देश्य से यह साजिस रची थी। आरोपी मामा की जमीन के बिक्री से नाराज था, और जमीन खरीदने वालों को फंसाने के उद्देश्य से साजिश रची थी।

मामले कि जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि युवक ने खुद ही गोलीकांड की साजिश रची थी जांच में पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई है। वहीं पुलिस इस घटनाक्रम में उपयोग की गई पिस्टल अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। जिसके संबंध में अस्पताल में भर्ती युवक से पूछताछ की गई, लेकिन वह संतोषजनक जानकारी नही दे रहा, वहीं पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है, कि युवक ने खुद को गोली मारी थी या फिर किसी दूसरे की मदद लेकर इस साजिश को रचा था।
सूत्रों की माने तो छतरपुर निवासी अनुल सिंह शातिर बदमाश है, जिसके खिलाफ छतरपुर में विभिन्न धाराओं के मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामलों की जांच में अभी भी जुटी हुई है।






