भोपाल में 16 साल की छात्रा से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाला 50 साल का अधेड़ नाबालिग के साथ अश्लील हरकते करता था। और एक साल से पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। उसकी पत्नी भी गंदी हरकतों में उसका साथ देती थी। जिस कारण डरी-सहमी छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया था। छात्रा ने इस बात की जानकारी परिजनो को दी, जिसके बाद परिजनो ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पति – पत्नी दोनों के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो में केस दर्ज किया है। और रविवार शाम को आरोपी दंपती को हिरासत में ले लिया है।
पत्नी बुलाती थी सौतन
पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी की पत्नी उसे सौतन कहकर बुलाती थी। 10 दिसंबर 2023 को मेरे जन्म दिन पर अंकल और आंटी घर आए थे। आंटी किचन में थी और अंकल हॉल में अकेले बैठे थे। इसी बीच अंकल ने मेरे साथ गंदी हरकत की थी। तभी आंटी भी आ गईं उन्होंने देखा भी, लेकिन अंकल को कुछ नहीं कहा, वह मुझे देखकर मुस्कुराने लगीं।
दुबारा की गंदी हरकत
पुलिस के मुताबिक 16 जुलाई 2024 को आरोपी पति पत्नी छात्रा के घर पहुंचे। उस वक्त छात्रा की मां और बहन दूसरे कमरे में थी। मौका देखकर दोनों छात्रा के कमरे में पहुंचे। महिला ने छात्रा के दोनों हाथ पकड़े और उसके पति ने गंदी हरकत की, फिर दोनों घर से चले गए।
पति पत्नी गिरफ्तार
पुलिस ने पति – पत्नी दोनों के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो में केस दर्ज किया है। और रविवार शाम को आरोपी दंपती को हिरासत में ले लिया है।






