रीवा जिले में अब तक की सबसे बड़ी आरआईसी मीट यानी कि रीजनल इंडस्ट्रियल कॉनक्लेव मीट आयोजित होने जा रही है। आयोजित मीट में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के साथ प्रदेश के प्रशासनिक अफसर देश और प्रदेश के बड़े उद्योगपतियों के साथ संवाद करेंगे। जिसमें रीवा में बड़े उद्योगों कि स्थापना सहित हजारों करोड़ के निवेश की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस मीट में लगभग चार हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। वहीं उनके ठहरने से लेकर तमाम सुविधाओं की व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई है। गौरतलब है कि रीवा जिले में उद्योगों की स्थापना को लेकर अब तक किसी की विशेष रुचि नही दिख रही थी। इससे बड़े उद्योगों की स्थापना में भी बाधाएं आ रही थीं। वहीं अब सरकार की पहल से स्थिति में सुधार के आसार नजर आ रहे हैं। और सरकार की पहल पर बड़े-बड़े महानगरों कि तर्ज पर रीवा में भी रीजनल इंडस्ट्रियल कॉनक्लेव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 23 अक्टूबर बुधवार कि सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होगा और शाम करीब 6 बजे तक चलेगा। इस मीट में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवरा समेत कई अन्य मंत्री इसमें शामिल होंगे। वही रीवा में एयरपोर्ट का हाल ही में लोकार्पण होने के बाद अब देश के कई बड़े उद्योगपतियों के भी आने कि संभावनाएं बढ़ गई हैं। वहीं इस मीट में खास तौर पर पतंजली ग्रुप के बाल कृष्ण, डालमिया ग्रुप के पुनीत डालमिया, यस हिंडालको गोदरेज कंपनियों के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह वा रीवा कलेक्टर ने भी कार्यक्रम स्थल का मौका मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया है।
|
|






