रीवा समान थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी पर एसपी ने गिराई निलंबन की गाज,युवक के साथ मारपीट का आरोप

विंध्य लोकवाणी न्यूज में चली खबर का हुआ असर रीवा एस-पी विवेक सिंह ने समान थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी अमित सिंह को किया निलंबित, आपको बता दें कि बीते एक दिन पूर्व समान थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी अमित सिंह सहित अन्य पर युवक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। हालांकि समान थाना पुलिस ने पीड़ित कि शिकायत पर एफआईआर दर्ज नही की थी। वहीं पूर्व में भी आरक्षक पर बस स्टैंड में चाय पीने आए डॉक्टरों से मारपीट करने का आरोप लगा था। जिसके बाद कोई कार्यवाही नही होने पर संजय गांधी अस्पताल के डॉक्टर आंदोलन करने पर मजबूर हो गए थे। और समान थाने का घेराव भी किया था साथ ही एसपी विवेक सिंह को शिकायत पत्र सौंपते हुए डॉक्टरों ने कार्यवाही की मांग की थी। वहीं समान थाना क्षेत्र में युवक के साथ हुई मारपीट कि घटना के बाद विंध्य लोकवाणी न्यूज में चली खबर का असर देखने को मिला रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने मामले को‌ संग्यान में लेते हुए। आरक्षक अमित सिंह चौहान को निलंबित कर दिया है। वहीं आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे पीड़ित पियूष विश्वकर्मा ने मारपीट करने वाले आरोपी पुलिस कर्मी अमित सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें