रीवा में महिलाओं कि सुरक्षा को देखते हुए विशेष रूप से कोड रेड टीम का गठन किया गया है। रीवा रेंज के आईजी डॉक्टर महेंद्र सिंह सिकरवार ने इसकी पहल करते हुए टीम को हरी झंडी दिखाकर कार्य के लिए रवाना किया है। बताया जा रहा है कि रीवा और मऊगंज जिले के लिए गठित टीम को उन्होंने हरी झंडी दिखाई है। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से इस विशेष टीम को रवाना करने के दौरान डीआईजी साकेत प्रसाद पांडेय एवं एसपी विवेक सिंह मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि शहर में हो रही छेड़खानी और चाकूबाजी की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा कवच के साथ इस टीम को नई जिम्मेदारी दी गई है। स्कूल, कॉलेज या ऐसी जगह जहां बच्चियों और महिलाओं का आना-जाना अधिक होता है। ऐसी सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं कि सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए टीम कोड रेड का गठन किया गया है। जिसका हेल्प लाइन कोड नंबर भी जारी किया गया है। जिसमें कोई सूचना या शिकायत मिलने पर कोड रेड टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ने और उसके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करेगी। यह टीम नियमित रूप से संवेदनशील स्थानों पर गश्त करेगी साथ ही महिलाओं, युवतियों एवं सूचनाकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा।
|
|






