रीवा। आपने निजी अस्पताल और शहर सहित ग्रामीण इलाकों में डाक्टर को इलाज करते तो जरूर देखा होगा। लेकिन रीवा शहर के वार्ड क्रमांक 1 निपनिया में संचालित बिरसा क्लिनिक जिसका संचालन वार्ड क्रमांक 1 के ही पार्षद पति सी. एल. रावत द्वारा किया जा रहा है जहां पर उनकी निजी क्लीनिक में मरीज के साथ-साथ जानवरों को भी आराम मिलता है जी हां यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि हमारे कैमरे में जो तस्वीर है वह तस्वीर खुद बयां कर रही है। आपको बता दे की क्लीनिक के अंदर जब मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं तो वहीं पर एक कमरे में संचालित क्लीनिक के अंदर ही दर्जन भर की संख्या में संक्रमण फैलने वाले कुत्ते भी वहीं पर आराम फरमाते रहते हैं। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि डॉक्टर साहब अपनी निजी क्लीनिक में मरीजों का इलाज कर रहे हैं या फिर उन्हें संक्रमण फैलाने वाले कुत्तों से संक्रमित कर रहे हैं। आपको बता दें कि बिरसा क्लीनिक का संचालन कर रहे सी. एल. रावत बी. ए. एम. एस. की डिग्री प्राप्त कर बाकायदा मरीजों को अंग्रेजी दवाइयां और सूजी बोतल के माध्यम से इलाज कर अपनी निजी क्लीनिक संचालित कर रहे हैं। अब ऐसे में देखना यह होगा कि क्लीनिक में संक्रमण फैलाने वाले डॉक्टर पर प्रशासन क्या सख्ती दिखाता है।
|
|






