रीवा। मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर,कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रीवा जिले के गुढ़ विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुरुडी नया नाम दुर्गा नगर तहसील गुढ जनपद पंचायत रीवा से सैकड़ों कि संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर रीवा कलेक्टर को अपनी मांगो का ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि उनकी पंचायत में सर्वे कराकर शौचालय एवं मुख्य मंत्री आवास योजना पत्रों को लाभ दिलाया जाए एवम सर्वे कराकर शासकीय भूमि में मकान सहित कब्जा पट्टा दिलाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग अनुसूचित जाति कोरी जाति में आते है। हम लोग मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा है कि हमारे गांव में आज भी शासन के द्वारा दी जाने वाली योजना का लाभ नही मिलता है। और ना ही अभी तक शौचालय का लाभ है मिला है ग्रामीणों का कहना है कि हमारे ग्राम पंचायत के जिम्मेदार सरपंच व सचिव कहते है कि अभी तुम लोगो को कोई भी योजना का लाभ नही मिलेगा। जबकि हमारी पंचायत निर्मल पंचायत घोषत है इसके बावजूद भी हम लोगो के साथ भेद भाव किया जा रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें